Monday, January 12, 2009

जोशी ने किया विभिन्न गांवो का दौरा

मावली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे धर्मनारायण जोशी ने चुनाव के पश्चात क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के दौरे के क्रम में बोयणा, बासनीकलां, चंगेड़ी, आमली, बड़गांव, इंटाली, ढूंढिया व फतहनगर का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं व नागरिकों से मुलाकात की। वे शोक संतप्त परिवारों से मिलने भी गए।जोशी के साथ जिला परिषद सदस्य कर्नल गुमान सिंह राव, मोहन लाल जाट, खेमराज मेनारिया, विजय प्रकाश विप्लवी, फतहनगर पालिका अध्यक्ष सुनील डांगी, फतहनगर मण्डल अध्यक्ष मन्नालाल लावली, महामंत्री प्रकाश मंगल, पूर्व पार्षद जगदीश मून्दड़ा भी थे।

No comments: