Thursday, January 29, 2009

भाजपा ने किया घोषणापत्र पर विचार

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियो ं और वरिष्ठ नेताओं की पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी के साथ आज हुई बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी घोषणापत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं को चिन्हित किया गया।बैठक के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने संवाददाताओं को बताया, बैठक में आडवाणी ने आगामी लोकसभा चुनाव में संप्रग सरकार की विफलताओं को लोगों के सामने आक्रमक रूप से प्रस्तुत करने को कहा। बैठक उन्हीं के निवास पर हुई। नायडु ने बताया कि बैठक में शामिल गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री वी एस एद्दयूरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैव्हाण हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह समेत कई प्रदेशों के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने आडवाणी के विचारों से सहमति व्यक्त करते हुए अपने सुझाव रखे।नायडू ने कहा, संप्रग की विफलता आतंकवाद, कृषि, महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक नीतियों को घोषणापत्र में शामिल करने का सुझाव आया। उन्होंने कहा कि बैठक में संप्रग की विघटनकारी एजेंडे उसकी विफलता और राजग शासित राज्यों के साथ किए जा रहे कथित सौतेले व्यवहार को लोगों के सामने रखने पर सहमति बनी।नायडु के अनुसार बैठक के दौरान आडवाणी ने सुशासन और सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव में हमें लोगों को बताना होगा कि हम दूसरों के मुकाबले देश को बेहतर ढंग से चला सकते हैं।बैठक में महिलाओं युवाओं और किसानों पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। इसके अलावा राजग सरकार द्वारा नदियों को जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना को भी घोषणा पत्र में विशेष स्थान देने का सुझाव आया। नायडू ने बताया कि मुख्यमंत्रियों की बैठक में पार्टी उम्मीदवारों का नाम जल्द तय करने पर भी जोर दिया गया। अप्रैल में लोकसभा चुनाव की संभावना को देखते हुए आडवाणी की ``िवजय संकल्प यात्रा`` को मार्च के मध्य तक पूरा करना भी तय हुआ।

No comments: