Thursday, December 18, 2008

गहलोत ने अपनी टीम में शामिल किया 11 मंत्री और दो राज्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह

राजस्थान विधानसभा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का गठन आज हो गया। इसमें 11 केबिनेट और दो राज्यमंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। चुनाव में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलने पर समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों में से दो को केबिनेट और दो को राज्यमंत्री बनाया गया है। तीन निर्दलीय विधायकों को संसदीय सचिव बनाया गया है। जयपुर से बृजकिशोर शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। नवगठित मंत्रिमण्डल की पहली बैठक शाम चार बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शासन सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में होगी। सूत्रों के अनुसार बैठक में विधानसभा सत्र बुलाने की तिथि पर चर्चा होगी। राज्यपाल ने नई सरकार को बहुमत साबित करने के लिए एक महीने का समय दिया है। राज्यपाल एस.के. सिंह ने मंत्री बनने वाले विधायकों को राजभवन लॉन में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अंग्रेजी अक्षर की वर्णमाला के अनुसार शपथ दिलाई गई। इस क्रम में सबसे पहले एमामुद्दीन खान उर्फ दुर्रू मियां ने शपथ ली। केबिनेट मंत्रियों में आखिर में शांति धारीवाल ने शपथ ली। आखिर में राज्य मंत्री के रूप में राम किशोर सैनी और गोलमा देवी और ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रह—रह कर नारे लगते रहे। मंत्रिमंडल में बीना काक (केबिनेट) और गोलमा देवी (राज्यमंत्री) के रूप में महिला मंत्रियों ने शपथ ली। केबिनेट मंत्री : शांति धारीवाल मास्टर भंवरलाल हेमाराम चौधरी महिपाल मदेरणा हरजीराम बुरडक दुर्रू मियां महेन्द्रजीत सिंह मालवीय भरतसिंह शांति धारीवाल बीना काक परसादी लाल राज्य मंत्री : गोलमा देवी राम किशोर सैनीसंसदीय सचिव : तीन निर्दलीय विधायकों को संसदीय सचिव बनाया गया है। इनको मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शपथ दिलाएंगे। ये हैं दिलीप चौधरी, नाना लाल और ब्रह्मदेव कुमावत।

No comments: