Wednesday, December 3, 2008

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जोशी को हराने के लिए कल्याण सिंह कमर कसी

भाजपा प्रत्याशी कल्याणसिंह चौहान ने अपने समर्थकों के साथ रेलमगरा एवं नगर के विभिन्न वार्डों का तूफानी दौरा कर मतदाताओं से जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। कल्याणसिंह चौहान ने रेलमगरा पंचायत समिति के उप प्रधान गोविन्द सोनी, जिला प्रमुख नन्दलाल सिंघवी सहित अन्य वरिष्ठ भाजपाइयों के साथ रेलमगरा, मेहन्दुरिया समेत अन्य गांवों का तूफानी दौरा कर ग्रामीण मतदाताओं से जनसम्पर्क कर रेलमगरा क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाते हुए विकास की पर्याय माने जाने वाली भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। चौहान ने सैकड़ों भाजपाईयों के साथ नगर, के नाथूवास, ब्रह्मपुरी, सुखाड़िया नगर, तेलियों का तालाब, बिच्छुमगरी, ईमली बाजार, सिंधी कॉलोनी, देहली बाजार चौपाटी, बड़ाबाजार, परिक्रमा मंदिर मार्ग, नया बाजार, गांधीरोड़, नई हवेली, अहिल्या कुण्ड, सिंहाड, फौज सहित विभिन्न क्षेत्र में मतदाताओं से रूबरू होकर जनसंपर्क किया। इस दौरान चौहान ने भाजपा सरकार के 5 साल की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा प्रवाहित करने वाली मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मन में नाथद्वारा के सर्वांगीण विकास की कल्पना है, जिसे प्रदेश में पुन भाजपा की सरकार बनने पर ही साकार की जा सकती है। चौहान ने मतदाताओं का भरोसा दिलाया गया कि वो जनता की सेवा में ईमानदारी के साथ मुस्तैदी से जुटे रहेंगें। चौहान ने जातिवाद की राजनीति से दूर रहने का विश्वास दिलाते हुए प्रदेश में सुशासन के लिये कमल पर बटन दबा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।इस बीच चौहान का जगह-जगह लोगों ने माला, उपरना पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर चौहान के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता पं. रामचन्द्र बागोरा, शरद बागोर, नवनीत सोनी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, रेणुका पंवार, सविता शर्मा, अरूणा मराठा, रजनी लोधा, सहित सैकड़ां भाजपाई उपस्थित रहे। उधर भाजपा प्रत्याशी कल्याण सिंह के समर्थन में पर्व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीमाली, ने खमनोर, मोलेला, सेमा सहित अन्य गांवों में, दीपसिंह झाला ने घोड़च, नेड़च, सेमल, उनवास व खमनोर में, मानसिंह बारहठ ने शिशोदा, सायों का खेड़ा, कूंठवा सहित अन्य गांवों में तथा बलवीर सिंह बारहठ ने लाल मादड़ी, राबचा आदि गांवों का तूफानी दौरा कर मतदाताओं से जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इधर भाजयुमो ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष हुकुमराज सिंह चौहान, सरपंच केसरसिंह चुण्डावत, बागोल के सरपंच हिम्मतसिंह चुण्डावत सहित अन्य पंच, सरपंचों व पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील के साथ घर-घर पहुंच कर जनसम्पर्क किया। इस बीच भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत भाई ठक्कर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नाहर सिंह एवं भाजयुमो के प्रदेश समिति सदस्य शिवशंकर पुरोहित ने पार्टी कार्यालय में युवा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर मतदान के दौरान मुस्तैद रह कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करवाने का आह्वान किया।

No comments: