Wednesday, December 31, 2008

विधानसभा का सत्र शुरू

तेरहवीं विधानसभा का पहला सत्र आज प्रोटेम स्पीकर देवी सिंह भाटी की अध्यक्षता में शुरू हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते विधायकों को शपथ दिलाने का काम भी शुरू हो गया है। सबसे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया। उनके बाद मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण का सिलसिला कल तक जारी रहेगा। विधानसभा में कुल 200 सदस्य हैं। सत्ता परिवर्तन के कारण आज सदन का नजारा बिल्कुल बदला हुआ है। कांग्रेस व समर्थक निर्दलीय जहां सत्ता पक्ष में नजर आ रहे हैं, वहीं भाजपा प्रतिपक्ष में मोर्चा संभाल रही है। विधानसभा सचिवालय ने सदन में सदस्यों की सीटों के आवण्टन की कार्रवाई बुधवार को पूरी कर दी थी। आतंकी घटनाओं के मद्देनजर सत्र के दौरान विधानसभा भवन के भीतर और बाहर सुरक्षा के कडे बंदोबस्त किए गए हैं।

No comments: