Saturday, December 13, 2008

अशोक के गदृदी संभालते ही होने लगी आतिशबाजी

अशोक गहलोत के राजस्थान राज्य के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभालने पर शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।गहलोत की ताजपोशी पर आज राजस्थान परिवहन निगम मजदूर कांग्रेस इन्टक के अध्यक्ष जीतमल चौहान व दिलीप पानेरी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान नरपत सिंह झाला, कल्लु सिंह राठौड़, महेश व्यास, मो. जफ्फर, ईकबाल, मो. इकरार सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।युथ कांग्रेस के गिर्वा ब्लॉक के अध्यक्ष दुर्गाशंकर नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नाई क्षेत्र में आतिशबाजी कर गहलोत की ताजपोशी पर खुशी का इजहार किया।अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बाबूलाल घावरी ने फेक्स भेजकर दुबारा मुख्यमंत्री बनने पर गहलोत को शुभकामनाएं प्रेषित की।इधर शक्ति नगर में प्रतापराय चुघ, नानिकराम कस्तुरी, गोविन्दराम कालरा सहित वार्ड 40 में समाज के कांग्रेसजनों ने आतिशबाजी की।शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के शहर जिलाध्यक्ष रोशनलाल साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय धानमण्डी जीवनदाता हनुमान चौक में आतिशबाजी कर व्यापारियों को मिठाई वितरित की।राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के मुख्य महामंत्री बाबूलाल जैन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लच्छीराम गुर्जर ने अशोक गहलोत को बधाई संदेश प्रेषित कर राज्य के सर्वांगिण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है।प्रान्तीय नल मजदूर फैडरेशन इन्टक उदयपुर के वरिष्ठ नेता किशन सुराला, मनोहर लाल पालीवाल, ख्याली लाल मालवीय, शंकरलाल पालीवाल, सुरेश श्रीमाली तथा स्थानीय संगठन राष्ट्रीय जल विभाग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इन्द्र सिंह, अख्तर राही, हरिसिंह, अशोक तम्बोली, सुभाष आचार्य, मुरलीधर माली, रघुवीर सिंह ने समस्त कर्मचारियों की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने पर गहलोत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।इधर देहात जिला कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश शुक्ला के नेतृत्व में आज सुबह अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण के बाद कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़ कर एवं लड्डू वितरण कर बधाईयां दी। इस अवसर पर राजेश नगौरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मनारायण डांगी, जगदीश नागदा, रोशन शर्मा, विरेन्द्र कुमार प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।कांग्रेस देहात अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव मोहम्मद छोटू कुरैशी व राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) के प्रांतीय महामंत्री मनोहर सिंह राजपूत ने अशोक गहलोत की ताजपोशी पर शुभकामनाएं प्रेषित की है।शहर जिला कांग्रेस बी-ब्लॉक की ओर से चेटक सर्कल स्थित चौराहे पर कांग्रेस कमेटी के जिला व. उपाध्यक्ष एम.जफर जिलानी के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में त्रिलोक पूर्बिया उपस्थित थे। अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर जगदीश चौक में प्रशान्त श्रीमाली एवं भारत रामानुज के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई एवं जगदीश चौक प्रांगण में मिठाई का वितण किया गया। चित्रकार कैलाश जीनगर ने रंगोली का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मनोज वैष्णव, शिवशंकर मेनारिया, कमलेश चौधरी, जय किशन चोबे, गोपाल नागर, भूपेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस कमेटी कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष कृष्णकुमार हरिव्यसी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धानमण्डी बडलेश्वर महादेव मार्ग पर आतिशबाजी की।

No comments: