Wednesday, December 17, 2008

केन्द्र के कुशासन से बढ रहा आतंकवाद : हरिओम सिंह राठौड

राजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड ने कहा कि संप्रग सरकार के कुशासन में आतंकवाद का विष वेल फल-फूल रहा है, आतंकवाद से निपटने को लेकर संप्रग सरकार में प्रारम्भ से ही इच्छाशक्ति का नितान्त अभाव रहा है।भाजपा के आतंवाद मिटाओ - देश बचाओ अभियान के तहत बुधवार को राजसमन्द पुरानी कलेक्ट्री के बाहर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते राठौड ने कहा कि जब से केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने पोटा जैसे कानून को वापस लिया है तब से ही देश में आतंकी हमलों की बाढ आ गई है इसे रोकने के लिए पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के साथ ही पोटा जैसे कानून को तुरन्त प्रभाव से लागू करना चाहिए।सभा को जिला प्रमुख नन्दलाल सिंघवी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, जिला महामंत्री महेश पालीवाल, नपा अध्यक्ष अशोक रांका, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेताराम, आमेट मंडल महामंत्री अरूण मिश्रा, शांतिलाल हिंगड, देवगढ मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, रेलमगरा मंडल अध्यक्ष शंकर सुथार, मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण पालीवाल, जिला महिला मोर्चा महामंत्री लता मादरेचा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष भानु पालीवाल, उद्योग प्रकोष्ठ अध्यक्ष नन्दलाल पालीवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील जोशी, सत्यनारायण पूर्बिया, ग्रामीण मंडल महामंत्री गोपालकृष्ण पालीवाल ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम के पश्चात मुम्बई में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकें एवं जनमानस को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष अशोक रांका के नेतृत्व में आतंकवाद मिटाओ-देश बचाओ, पोटा कानून लागे करो, पाकिस्तान को सबक सिखाओं-देश बचाओ, आतंकवादियें सावधान-जाए रहा है हिन्दुस्तान, हारेगा आतंकवाद जितेगा भारत आदि प्रस्तावित नारें का आगाज किया गया।

No comments: