Monday, December 1, 2008

भाजपा को दिया वोट राष्ट्रीयता को मजबूत करेगा : जोशी

मावली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी धर्मनारायण जोशी ने विधानसभा क्षेत्र बामणिया खेत (डबोक), थामला, घासा, पलाना, साकरोदा, सालेराखुर्द, बावड़ी आदि स्थानों पर सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार महंगाई की मार को रोक पाने में नकारा घोषित हुई है। केन्द्र व प्रदेश कांग्रेस को आराम की जरूरत है ताकि देश व देश की जनता चुनावों में उचित निर्णय कर सकें। उन्होंने कहा कि मतदाता भाजपा को वोट दें और उनका यह वोट राष्ट्रीयता को मजबूती प्रदान करेगा। राजस्थान के विकास की गति बनी रहेगी। इस अवसर पर कल्याण सिंह पोखरना, बावजी नागेन्द्रसिंह कर्नल गुमानसिंह, कर्नल हिम्मत सिंह साकरियाखेडी आदि साथ थे। सनवाड़ क्षेत्र में आज भाजपा कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक शांतिलाल चपलोत, पूर्व पालिकाध्यक्ष मदन अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष सुनिल डांगी, पूर्व अध्यक्ष अशोक मीणा, पार्षद अशोक तांतेड़, मुकेश खटिक, रमेश वैष्णव, शांतिलाल, रामेश्वर आचार्य आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भरत भाई पण्ड्या भावनगर, पूर्व नगर परिषद् उपाध्यक्ष हीरालाल कटारिया, भाजपा प्रत्याशी धर्मनारायण जोशी आद ने सम्बोधित किया। आयोजित सभा का संचालन कल्याण सिंह पोखरना ने किया। इससे पूर्व धर्मनारायण जोशी के सनवाड़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सनवाड़ कार्यालय उद् घाटन के पश्चात् भाजपा प्रत्याशी धर्मनारायण जोशी को भारी संख्या में उपस्थित जन समुदाय के समक्ष गुड़ व लड्डु से तोला गया।इससे पूर्व घासा गांव में भाजपा कार्यालय का उद् घाटन सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर भरत भाई पण्ड्या, पूर्व नगर परिषद् उपाध्यक्ष हीरालाल कटारिया, घासा के शंकरलाल जी, आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर सैकड़ों की तादद में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मोर्चों एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।दौरा ः नगर विकास प्रन्यास उदयपुर के अध्यक्ष शिव किशोर सनाढ्य, शिक्षक नेता भंवर सेठ एवं राजमल मेहता ने मावली विधानसभा क्षेत्र के गांव ढूंढिया, ईटाली, बड़गांव, फतहनगर, सनवाड़, मावली, खेमपुर आदि क्षेत्रों का दौरा कर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील की एवं बैठके लीं।

No comments: