Wednesday, December 31, 2008

रघु मंत्री बनेगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए संकेत

सलूम्बर विधायक रघुवीर मीणा को उप मुख्य सचेतक बनाए जाने के बाद से कार्यकर्ताओं में ऊपजे असंतोष व मेवाड़वासियों की भावना मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के बाद अब गहलोत सरकार द्वारा रघुवीर को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने की संभावना प्रबल होती नजर आने लगी है।जनजाति क्षेत्र व कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ रखने के साथ ही इस बार विधानसभा चुनावों में भारी मतांतर से जीत दर्ज करने के बावजूद सलूम्बर विधायक रघुवीर मीणा को उप मुख्य सचेतक बनाए जाने से असंतुष्ट संभाग के कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने जयपुर पहुंच बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भेंट की।जानकारी अनुसार भेंट के दौरान कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में यह कहते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष अपना व मेवाड़ की जनता का आक्रोश व्यक्त किया कि रघु को जो पद आपने दिया है वह कार्यकर्ताओं को कतई स्वीकार नहीं है। रघुवीर को यह पद देने से संभाग में इस कदर आक्रोश है कि कार्यकर्ताओं को जवाब देना भारी पड़ रहा है।इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सकारात्मक रूख अपनाते हुए मेवाड़ के कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि विधानसभा में सरकार का बहुमत साबित होने के बाद इस मामले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा ।मुख्यमंत्री के इस संकेत से यह संभावना प्रबल होती नजर आ रही है कि अतिशीघ रघुवीर मीणा को गहलोत सरकार केबिनेट मंत्री का दर्जा देकर मेवाड़ का मान रख सकती है।

No comments: