Sunday, December 28, 2008

राज्य की कल्याणकारी योजना पर सेवादल कार्यकर्ता नजर रखे : अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सेवादल कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जरूरतमंद को लाभ दिलाने के लिये इस पर निगरानी रखे।गहलोत आज यहां सेवादल दिवस पर बनीपार्क मुख्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. सी पी जोशी तथा डा. महेश जोशी के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित समारोह में गहलोत ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । तीनों नेताओं को सामूहिक गार्ड आफ आनर दिया गया।सेवादल की परंपरा कार्यशैली की सराहना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ता गांव गांव ढाणी-ढाणी पहुंचकर जनहित की योजनाओं को लागू कराने में अपनी भागीदारी निभायें । इसके लिये प्रशिक्षण शिविर भी लगाये जाये।अध्यक्षीय संबोधन में डा. सी पी जोशी ने कहा कि सादगी पसंद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के विकास तथा आमजन के हित के लक्ष्य के लिये ट्रस्टी के रूप में कार्य कर रहे है। उन्होंने विश्वास जताया कि गहलोत के कुशल प्रशासन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से लोकसभा चुनाव में सफलता मिलेगी।डा.महेश जोशी ने विधानसभा चुनाव में सेवादल की भूमिका की चर्चा की और कहा कि गहलोत के शासन में पिछले पांच साल से अवरूद्ध विकास की गति दुगनी रफ्तार से बढ़ेगी।

No comments: