Sunday, December 28, 2008

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम

कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के चेटक सर्कल स्थित कार्यालय पर शहर जिला अध्यक्ष डॉ. मधुसुदन शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। दिनेश दवे ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन शर्मा ने पार्टी ध्वज फहराया एवं वन्दे मातरम् गीत का गायन हुआ। तत्पश्चात आतंकवाद पर विचार गोष्ठी एवं स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान समारोह हुआ। सम्मान समारोह में स्वतंत्रता सेनानी प्रेमशंकर रावल, पुरूषोतम शर्मा, केशर सिंह सिसोदिया, जगन्नाथ प्रसाद चौबे, मनोहर लाल याज्ञनिक का माल्यार्पण व गांधी टोपी पहनाकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात शहर जिला अध्यक्ष द्वारा सज्जन कटारा के विधायक बनने पर एवं त्रिभुवन पुरोहित व कैलाश भारद्वाज के बार ऐसोसिएशन का अध्यक्ष व सचिव बनने पर उनका माला पहनाकर स्म्मान किया गया। आतंकवाद पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने एक मत होकर कहा कि सभी कांग्रेस जन आज के दिन यह संकल्प ले कि हम आतंकवाद का मुकाबला मरते दम तक करेंगे। पार्टी वक्ताओं ने आहवान किया कि जिस तरह विधान सभा चुनाव में सभी के सहयोग से राजस्थान में पाटी की सरकार बनी उसी तरह आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार केन्द्र में पुनः बने। यह संकल्प लेकर हमें आज से ही जी जान से जुट जाना होगा।देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस स्थापना दिवस आर.एम.वी. स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया। अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष छगनलाल जैन ने की। मुख्य अतिथि सलुम्बर विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रघुवीर सिंह मीणा थे। विचार गोष्ठी में विधायक रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि कांगेस ने आजादी की लड़ाई से लेकर देश के सर्वागीण विकास तक अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।देहात जिलाध्यक्ष छगनलाल जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र के विकास में अपनी महती भूमिका निभाई है। गोष्ठी में अन्य कई वक्ताओं ने भी विचार रखे।युवक कांग्रेस द्वारा सेक्टर 4 स्थित चौराहे पर युवक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुधीर जोशी के नेतृत्व में 128 दीपक जलाए गए। साथ ही अम्बामाता के मूक बधिर विद्यालय में प्रदेश प्रतिनिधि दिनेश राजपुरोहित के नेतृत्व में फल वितरण किया गया।देहलीगेट स्थित सिटी कांग्रेस मीडिया सेन्टर कार्यालय पर राजेश नागौरी की अध्यक्षता में संकल्प सभा का आयोजन कर स्थापना दिवस मनाया। धानमण्डी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर स्वतंत्रता सेनानी जगन्नाथ प्रसाद चौबे की अध्यक्षता में एवं पंकज शर्मा के सानिध्य में संगोष्ठी हुई। जिसमें आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता से लड़ने का आहवान किया।राजीव बिग्रेड की ओर से के..के. शर्मा के मुख्य आतिथ्य में श्रद्धांजलि सभा व संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता हरीश आर्य थे।सौम्य भारत राष्ट्रीय संस्थान की ओर से युधिष्ठिर सिंह खूंटेला के सानिध्य में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया ।जिला कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ अध्यक्ष रीना यदुवंशी के नेतृत्व में संगोष्ठी हुई जिसमें कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया।देहात जिला कांग्रेस अनु. जाति विभाग की ओर से सुखदेवी नगर बेदला में प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल तंवर के मुख्य आतिथ्य व उंकार लाल के विशिष्ट आतिथ्य में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन राजसमन्द ने एनएसयूआई कार्यकर्ता सम्मान समारोह जलचक्की स्थित गांधी कार्यालय पर आयोजित किया।विधानसभा चुनाव में श्रेष्ठ कार्य करने वाले छात्र कार्यकर्ताआंð को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शकर सचदेव ने उपरना ओढा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शंकर सचदेव ने कार्यकर्ता, पदाधिकारियें को पूरी ऊर्जा, नवीन उत्साह के साथ लोकसभा चुनाव में कार्य करते हुए संगठन को जीत दिलाने का संकल्प दिलाया।प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया और राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, साम्प्रदायिक सद्भावना की शपथ लेकर राष्ट्र विकास में अपना योगदान करने का संकल्प लिया।

No comments: