Monday, December 1, 2008

भाजपा ही दे सकती जनता को विकास का रास्ता : स्मृति


भाजपा की राष्ट्रीय सचिव एवं टीवी कलाकार स्मृति ईरानी (तुलसी) ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार आतंकवाद और महंगाई रोकने में नाकाम रही है। ईरानी ने कहा कि राजस्थान को स्मृद्ध और शक्तिशाली प्रदेश बनाना है तो भाजपा की सरकार बने यह आवश्यक है। वसुन्धरा की सरकार बनती है तो हर वर्ग को काम और हर गरीब को खाना मिलेगा।राजस्थान के राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र में भजपा प्रत्याशी किरण माहेश्वरी के समर्थन में राजसमन्द महिला मोर्चा द्वारा आयोजित रैली एवं राजनगर में सभा को सम्बोधित करते हुए श्रीमती ईरानी ने कहा कि कांग्रेस वोटो के तुष्टीकरण के डर से आतंकवादी विरोधी कानून बनाने से डर रही है और उसका परिणाम मासूम और निर्देष लोगें को भुगतना पड़ रहा है।सभा से पूर्व मुखर्जी चौराहा से शुरू हुई रैली जेके मोड़, चौपाटी, बस स्टेण्ड, जलचक्की, दाणी चबूतरा होते हुए राजनगर के दीनदयाल उपाध्याय सर्किल पर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। रैली में महिलाएं किरण माहेश्वरी के समर्थन में नारे लगाती चल रही थी वहीं अधिकांश के हाथों में भाजपा की झंडिया थी। रैली का नेतृत्व मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता कुंवर चौहान ने किया।सभा को राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री एवं सांसद जया बेन ठक्कर, महाराष्ट्र प्रदेश महामंत्री नीता बेन, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष मधु बेन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता कुंवर चौहान, भाजपा जिला महामत्री महेश पालीवाल आदि ने सम्बोधित किया। सभा का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री लता मादरेचा एवं नगर भाजपा के महामंत्री सत्यदेव सिंह चारण ने किया। आभार महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कांता पालीवाल ने किया।

No comments: