Thursday, December 11, 2008

अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनने पर खुश कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

मुख्यमंत्री पद के लिए अशोक गहलोत के नाम की घोषणा होने पर गुरूवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां सूरजपोल चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।लम्बी जद्दोजहद के बाद गुरूवार देर शाम जैसे ही मुख्यमंत्री पद के लिए अशोक गहलोत के नाम की घोषणा हुई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस घोषणा का स्वागत किया।इसके पश्चात् कार्यकर्ता सूरजपोल चौराहे पर एकत्रित हुए, यहां देहात प्रवक्ता कौशल नागदा के नेतृत्व में आतिशबाजी व गहलोत व सोनिया गांधी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने गहलोत के मुख्यमंत्री बनने पर जश्न मनाया। इस दौरान देहात जिला महामंत्री प्रफूल सिंयाल, शहर जिला उपाध्यक्ष चन्द्रसिंह कोठारी, महामंत्री भरत आमेटा, रोशनलाल साहू, सत्यनारायण मगरोरा, सुखलाल साहु, भगवती लाल साहू, दिनेश दवे, भूपेन्द्र सिंह, चेतन मेनारिया सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।इसी क्रम में आज आसपास के ग्रामीण क्षैत्रों में भी कार्यकर्ताओं ने गहलोत के मुख्यमंत्री बनने पर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। इसी क्रम में मण्डी क्षेत्र में पंकज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिठाई वितरित कर जश्न मनाया।

No comments: