Tuesday, December 2, 2008

मूलभूत सुविधा देना प्राथमिकता रहेगी : किरण माहेश्वरी

राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण माहेश्वरी ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाऒं का विस्तार एवं सर्वांगीण विकास ही मेरा उद्देश्य है। भाजपा प्रत्याशी किरण मंगलवार को मीडिया प्रकोष्ठ की ओर से वृंदावन वाटिका में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रही थी। किरण ने कहा कि 2004 के लोकसभा चुनावें में जनता ने मुझे समर्थन देकर प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया था। क्षेत्र, राज्य एवं राष्ट्र की समस्याओं की मुखर अभिव्यक्ति एवं समाधान के ठोस प्रयासें से मैंने जन विश्वास को बनाए रखने का प्रयास किया है। उन्होने कहा कि राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र में सांसद विकास निधि से एक करोड़ 80 लाख रुपयों के 143 विकास कार्य करवाए गए। इन कार्यें में पेयजल, सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, पाठशाला भवन, मोक्षधाम एवं विद्युतीकरण कार्यों को सर्वौच्च प्राथमिकता दी गई है।राजसमन्द के विकास में परिवहन सुविधाऒं का विकास अति आवश्यक है। प्रत्याशी किरण ने कहा कि बडी सादडी, मावली, मारवाड जंक्शन आमान परिवर्तन को रेल योजना में स्वीकार कर लिया गया है। प्रथम चरण में मावली, नाथद्वारा खण्ड का आमान परिवर्तन एवं नाथद्वारा स्टेशन की पुर्नस्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। ब्यावर, राजसमन्द, उदयपुर राजमार्गो को फोर लेन करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। इसका विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन बन गया है।विगत पांच वर्षें में क्षेत्र में 21 करोड़ रुपए के व्यय से 83 किमी की नई सड़कें बनाई गई। जबकि पूर्ववर्ती कांगेस सरकार में मात्र 20 किमी सड़कें ही बनी थी। 37 नए गांवो को सड़को से जोडा गया। उदयपुर, चित्तौड, अजमेर एवं रतलाम आमान परिवर्तन पूरा हो गया है। अहमदाबाद का कार्य चल रहा है। इससे राजसमन्द का पूरे भारत से सम्पर्क स्थापित होगा।किरण ने राजसमन्द झील को राजसमन्द की जीवन रेखा बताते हुए कहा कि झील में अनावृष्टि के समय जल आवक खारी फीडर से होती है। इस 32 किमी लम्बी नहर को सात करोड़ रुपए की लागत से सुदृढ़ करने से इसकी जल प्रवाह क्षमता दुगुनी हो गई है।किरण ने कहा कि राजसमन्द को भारतीय जनता पार्टी ने ही जिला बनाया। इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास भी किए। इन पांच वर्षें में विधानसभा क्षेत्र में 1200 करोड़ रुपयें के विकास कार्य हुए है। जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मात्र 400 करोड़ ही खर्च किए गए। किरण ने कहा कि राजसमन्द का सुनियोजित विकास उनकी सर्वौच्च प्राथमिकता है। जिला मुख्यालय का स्वरूप एक विकसित नगर के समान हो, यह उनकी प्राथमिकता है।राजसमन्द झील का राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना में चयन हो गया है। कृषि, पर्यटन, पेयजल, उद्योग एवं सौन्दर्य की दृष्टि से यह झील सुविकसित हो, पानी से लबालब भरी रहे, ऐसी योजना बनाई जाएगी। देवास तृतीय एवं चतुर्थ चरण का सर्वेक्षण चल रहा है। इस योजना से भी जल आवक का कार्य होगा।रोजगार एवं आर्थिक विकास के लिए राजसमन्द को मार्बल मंडी घोषित करवाना, राजसमन्द को धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करवाना, राजसमन्द के सभी गांवो में बिजली, सड़क, पेयजल एवं सिंचाई सुविधा का विस्तार करवाना, कपास उत्पादन वृद्धि एवं सरकारी खरीद की पर्याप्त व्यवस्था करवाना, क्षेत्र में इंजीनियरिंग, प्रबंधन एवं अन्य व्यावसायिक शिक्षा केन्द्रें की स्थापना, खेल प्रतिभाऒं को प्रोत्साहन के लिए स्टेडियम का विकास, बालकृष्ण एवं अरविन्द स्टेडियम का विकास, व्यावर, उदयपुर राजमार्ग का फोर लेनीकरण कार्य शीघ पूरा करवाना, तथा मावली, मारवाड जंक्शन आमान परिवर्तन को समय पर पूरा करवाना इनकी प्राथमिकता रहेगी। पत्रकार वार्ता के दोरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित ठक्कर, उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड़, महामंत्री महेश पालीवाल, मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मधु प्रकाश लड्ढा आदि उपस्थित थे।

No comments: