Wednesday, October 21, 2009

हरियाणा और अरुणाचल में कांग्रेस बहुमत की ओर

महाराष्ट्र, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश में 13 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों के लगभग सभी रुझान आमने आ गए है। हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश में जहां कांग्रेस बहुमत की ओर बढ़ रही है। वहीं महाराष्ट्र में भी कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन, बीजेपी-शिवसेना से आगे है। लेकिन उसे बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों के रुझान आए। कांग्रेस-एनसीपी 133, बीजेपी-शिवसेना 104, एमएनएस 15 और अन्य 36 सीटों पर आगे। हरियाणा की 90 सीटों में से कांग्रेस 45, आईएनएलडी 24, बीजेपी 5 सीटों पर आगे। अरुणाचल की 60 सीटों में से कांग्रेस 25 व अन्य 2 पर आगे। महाराष्ट्र और हरियाणा के लगभग सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। दोनों राज्यों में कांग्रेस को अच्छी-खासी बढ़त मिली है, लेकिन उसे बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी 131, बीजेपी-शिवसेना 107, एमएनएस 12 और अन्य 34 सीटों पर आगे है। वहीं हरियाणा में कांग्रेस 42, आईएनएलडी 22, बीजेपी 5 और हरियाणा जन कांग्रेस व अन्य 18 सीटों पर आगे है। अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस 21 सीटों पर आगे है। अब तक मिले रुझानों के मुताबिक महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन से आगे है। हरियाणा में भी कांग्रेस, बीजेपी से आगे चल रही है। लेकिन दोनों जगह किसी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। महाराष्ट्रः कांग्रेस एनसीपी 125, बीजेपी-शिवसेना 81 और एमएनएस 13 सीटों पर आगे। अरुणाचल प्रदेशः अरुणाचल में कांग्रेस के उम्मीदवार दो विधानसभा सीटों पर अपने प्रतिद्वंद्वी एनसीपी उम्मीदवारों पर बढ़त बनाए हुए हैं। सागली विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और राज्य कांग्रेस प्रमुख नाबम तुकी एनसीपी के उम्मीदवार पडा ताना से 1992 वोटों से आगे चल रहे हैं। नामसंग सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार एम लोवांग अपने प्रतिद्वंद्वी एनसीपी के डब्ल्यू राजकुमार से आगे चल रहे हैं। हरियाणाः हरियाणा में कांग्रेस 33, बीजेपी 5, आईएनएलडी 21और अन्य 14 सीटों पर आगे। मुलाना विधानसभा सीट से हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष फूलचंद मुलाना आईएनएलडी के राजबीर सिंह बरार से 546 मतों से पीछे। महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी 92, बीजेपी-शिवसेना 61 और एमएनएस 8 सीटों पर आगे। मुंबई की धारावी विधानसभा सीट पर शिवेसना उम्मीदवार केदारी रायबागे कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से आगे। शहादा (धुले जिला) और सोलापुर में कांग्रेस उम्मीदवार आगे। नारायण राणे (कुडाल) और केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति (सोलापुर) आगे। हरियाणाः हरियाणा में कांग्रेस 22, बीजेपी 4 और आईएनएलडी 13 सीटों पर आगे। कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री विनोद शर्मा हरियाणा विधानसभा की अंबाला सिटी सीट पर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिरोमणि अकाली दल ( एसएडी ) की चरणजीत कौर से 5, 437 मतों से आगे। शुरुआती रुझानों में महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी और बीजेपी-शिवसेना के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। वहीं राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस भी अपनी मौजूदगी दिखा रही है। महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी 33 और बीजेपी-शिवसेना 21 सीटों पर आगे। एमएनएस 2 सीटों पर आगे। हरियाणा में कांग्रेस 3 और बीजेपी 2 सीटों पर आगे। गौरतलब है कि इन तीनों ही राज्यों में ईवीएम के जरिए वोटिंग हुई थी। उम्मीद है कि दोपहर तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। तीनों राज्यों में सबसे बड़ा राज्य महाराष्ट्र है। यहां विधानसभा की 288 सीटें हैं। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। अरुणाचल प्रदेश में भी 57 सीटों का फैसला होगा। यहां से तीन उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

No comments: