Monday, October 26, 2009

हुड्डा और खाण्डू की ताजपोशी

चण्डीगढ/ईटानगर। तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों में शानदार सफलता अर्जित करने के बाद दो राज्यों हरियाणा व अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई सरकार ने रविवार को फिर से सत्ता की बागडोर सम्भाली। हरियाणा में भूपेन्द्र सिंह हूड्डा व अरूणाचल में दोरजी खाण्डू ने मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी पारी शुरू की।
हुड्डा ने रचा इतिहासभूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रविवार को लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिया ने एक समारोह में हुड्डा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अभी हुड्डा ने अकेले ही शपथ ली है। बाद में हुड्डा ने बताया कि राज्यपाल ने उन्हें सप्ताहभर के भीतर बहुमत साबित करने को कहा है। बहुमत सिद्ध करने के बाद ही वे मंत्रिमंडल का गठन करेंगे। बसपा विधायक भी साथइससे पहले शनिवार देर रात हुड्डा को हरियाणा में पार्टी के विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा की गई। केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट व राज्य के सांसदों से राय जाने के बाद सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक में हुड्डा के नाम पर मुख्यमंत्री पद के लिए मुहर लगी। कांग्रेस को सात निर्दलियों के अलावा जगाधरी से बसपा के विधायक अकरम खानका भी समर्थन मिल गया है। सात निर्दलीय व एक बसपा विधायक के समर्थन के साथ ही कांग्रेस समर्थित सदस्यों की संख्या 48 हो गई है।
दोरजी दूसरी बारईटानगर। दोरजी खाण्डू ने रविवार को लगातार दूसरी बार अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। खाण्डू के साथ किसी और ने बतौर मंत्री शपथ नहीं ली। राज्यपाल जनरल (सेवानिवृत्त) जे.जे. सिंह ने राजभवन के दरबार हाल में दोरजी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। खाण्डू के नेतृत्व में राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की है। तीन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।
कौन हैं खाण्डूखाण्डू राजनीति के मैदान में आने से पहले सात साल से भी ज्यादा समय तक सेना के खुफिया अधिकारी रहे। बांग्लादेश युद्ध के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्वर्ण पदक भी प्राप्त कर चुके हैं। जन्म-मोनपा जनजातीय परिवार में जन्मे खाण्डू 1980 में अंचल समिति के पहले सदस्य चुने गए। 1990 में थिंगबू मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध निर्वाचित।

No comments: