Wednesday, October 7, 2009

उपचुनाव के प्रत्याशी तय होंगे दिल्ली-चंडीगढ़ में

शिमला. उप चुनाव में रोहडू सीट सत्तारूढ़ भाजपा के साथ—साथ केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। दोनों स्थानों में महिला उम्मीदवारों के नाम पर संशय बरकरार है। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की प्रतिष्ठा दांव पर है, क्योंकि उनके नेतृत्व में भाजपा ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह की परंपरागत सीट पर वर्चस्व की लड़ाई है। प्रदेश कांग्रेस से मिलने वाले आवेदनों में से आलाकमान नाम फाइनल करेगा। कांग्रेस की ओर से कुल चार आवेदन आए हैं। भाजपा चंडीगढ़ में होने वाली चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय करेगी।

नए लोगों को मौका नहीं

राजन सुशांत के सांसद चुने जोन के बाद ज्वाली सीट पर भाजपा की ओर से ही एक नया चेहरा नजर आएगा। बाकी तीन चेहरे संभवत: पुराने होंगे। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह रोहडू से विधानसभा चुनाव मैदान में होगी। लगातार कई चुनाव लड़ चुके खुशीराम बालनाहटा भाजपा के पुराने प्रत्याशी रहे हैं और ज्वाली से कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का नाम सबसे ऊपर है।

प्रतिभा का सिंगल आवेदन

रोहडू से कांग्रेस प्रत्याशी पद के लिए प्रतिभा सिंह का एकमात्र आवेदन आया है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर प्रदेश कांग्रेस को उनका नाम भेजा है।

ज्वाली से तीन आवेदन

ज्वाली सीट से कांग्रेस टिकट के लिए तीन आवेदन आए हैं। पूर्व परिवहन मंत्री सुजान सिंह पठानियां के अलावा पवन धीमान व अशोक सोनल ने टिकट के लिए आवेदन किया है।

No comments: