Wednesday, October 28, 2009

चुनावी सरगर्मियां हुई तेज

उदयपुर। पालिका चुनाव की घोषणा के बाद पार्षद का चुनाव लडऩे शहर के वार्डों में दावेदारी को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।पालिका चुनाव की घोषणा व वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकलने के बाद अब शहर में चुनावी जंग में कूदने को लेकर सरगर्मियां तेज होती नजर आने लगी हैं। परिषद सभापति दावेदारों के नाम सामने आने के बाद अब वार्ड पार्षद की दावेदारी का सिलसिला तेज होने लगा है। वर्तमान में कांग्रेस व भाजपा के दावेदारों के रूप में कई नाम लोगों की जुबान पर आने लगे हैं। वहीं कई दावेदारों ने तो वार्ड में अपने पक्ष में माहौल बनाने सक्रियता बढ़ा दी है ताकि नाम फाईनल कराने में आसानी रहे।बात भाजपा व कांग्रेस के बैनर तले पार्षद का चुनाव लडऩे के दावेदारों की करें तो फिलहाल शहर के अधिकांश वार्डों में काफी हद तक दावेदारी को लेकर तस्वीर उभर कर सामने आने लगी है। जबकि कुछ वार्डों में फिलहाल दावेदार को लेकर राजनीतिक मंथन की कवायद चल रही है। 'प्रात:काल' द्वारा की गई पड़ताल में आरंभिक तौर पर दावेदारों के जो नाम सामने आए हैं उसमें वार्ड नम्बर १ से कमला मीणा, संतोष मीणा, व जसोदा तावड़ (कांग्रेस) के नाम सामने आए हैं जबकि भाजपा फिलहाल मंथन में जुटी हुई है वार्ड नम्बर ३ से पुष्पा कोठारी, संध्या सेठी, मधु बंसल व कविता मोदी (भाजपा), शारदा मालवीय व शकुन्तला चौधरी (कांग्रेस) के नाम सामने आए हैं। वार्ड ७ से कांग्रेस दावेदार के रूप में त्रिभुवन नाथ पुरोहित का नाम सामने आया है। जबकि भाजपा की ओर से स्थिति साफ नहीं हो पाई है। इसी क्रम में वार्ड ८ से किशन तावड़, गोपाल पारगी, सुधीर लट्टा (भाजपा), जीवन गमेती व प्रवीण मीणा (कांग्रेस) की दावेदारी मानी जा रही है।वार्ड १० से मोहन देवी शर्मा, दुर्गा शर्मा व सुमन कोठारी (भाजपा) तथा विनिता वैष्णव-सुमित्रा सुथार (कांग्रेस) के नाम लोगों की जुबान पर आने लगे हैं। वार्ड ११ से किरण सोनी, रतन देवी सोनी, कंचन धाबाई व आशा वैष्णव (भाजपा), मीना देवी सोनी (कांग्रेस), वार्ड १२ से श्याम प्रजापत, ललित प्रजापत, जहीरूद्दीन सक्का व दिनेश सोनी (भाजपा), संजय सोनी, मनोरमा व मान देवी (कांग्रेस), वार्ड १३ से सुशील जैन, अनिष श्रीमाली, विजय सिंह, जगदीश शर्मा, दिग्विजयसिंह, (भाजपा), फतहसिंह राठौड़ व दिनेश दवे (कांग्रेस) की दावेदारी नजर आने लगी है।वार्ड १४ से - खलील खान, शांतिलाल जैन व हीरालाल सालवी (भाजपा), जब्बार नायक, मो. फारूक, अब्दुल अजीज तथा राशिद खान (कांग्रेस),वार्ड १५ से - माया म_ा व शंकर देवी चौहान (भाजपा), संगीता व्यास (कांग्रेस),वार्ड १६ से - अय्यूब, भंवरसिंह देवड़ा, महेश त्रिवेदी, मदन औदिच्य (भाजपा), राजेश सिंघवी (माकपा), वार्ड १७ से- रतन देवी माहेश्वरी, किरण सुखवाल व राजबाला त्यागी (भाजपा) के नाम सामने आए हैं जबकि कांग्रेसी खेमे में फिलहाल मंथन हो रहा है। वार्ड १८ से - मुरलीधर गट्टानी, भंवरसिंह देवड़ा, मनीष भारद्वाज (भाजपा), चेतनपुरी गोस्वामी (कांग्रेस), वार्ड १९ से- मनीष मेघवाल, बद्रीलाल, नरेश खेतरा (भाजपा) व जगदीश सालवी (कांग्रेस), वार्ड २० से- केसर पुरोहित (कांग्रेस), वार्ड २१ से - सत्यनारायण मोची, सुरेश रेगर व देवीलाल सालवी (भाजपा), रामलाल बोरलिया, लक्ष्मीलाल मेघवाल, रूपलाल सालवी व विनोद मोची (कांग्रेस), वार्ड २२ से- राजकुमारी मेनारिया (कांग्रेस), वार्ड २४ से - मुकेश शर्मा, यशवंत पालीवाल, विनोद जैन (भाजपा), प्रमोद मेनारिया, हेमंत जैन (कांग्रेस), वार्ड २६ से - रोशन देवी जैन, हेमलता शर्मा (भाजपा), सविता राव (कांग्रेस), वार्ड २७ से- आजाद उदावत, मनोरमा कोठारी व आशा गेलड़ा (भाजपा), वार्ड २८ से - ललित बापना, रवि अग्रवाल व गोविंद दीक्षित (भाजपा), लोकेश गौड़ व मनोज बंसल (कांग्रेस), वार्ड २९ से- मनोहर सिंह पंवार, विजय प्रकाश विप्लवी व गोविन्द दीक्षित (भाजपा), सलीम खान व अजय तिवारी (कांग्रेस) की दावेदारी सामने आई है।वार्ड ३० से - भूपेन्द्र जैन, गजेन्द्र सामर व राजमल चित्तौड़ा (भाजपा),पूरण मेनारिया (कांग्रेस), वार्ड ३१ से- फूलसिंह मीणा, भैरूलाल मीणा व गणेश (भाजपा), मोहन गमेती (कांग्रेस), वार्ड ३२ से- धनपाल स्वामी, नरेश वैष्णव व भगवान पुरी (भाजपा), संजय भरतानी (कांग्रेस),वार्ड ३३ से- अजय सोलंकी, सुनील वसीटा (भाजपा), वेणीराम सालवी, सम्पतलाल खटीक (कांग्रेस), वार्ड ३४ से- मीना शर्मा व हंसा माली (भाजपा), वार्ड ३५ से- मधु पालीवाल, राधा माहेश्वरी (भाजपा), सुमित्रा आचार्य (कांग्रेस), वार्ड ३६ से- किरण जैन, मंजु हाड़ा, चंदा कुमावत (भाजपा), शिप्रा उपाध्याय (कांग्रेस), वार्ड ३७ से- शांता वैष्णव, राखी माली व सुमन राव (भाजपा), झमकू देवी (कांग्रेस) की दावेदारी सामने आई है। वार्ड ३८ से- जगत नागदा, अशोक घरबड़ा, महेश भावसार, महेन्द्र दोशी व रवि शर्मा (भाजपा), के.के. शर्मा, सिराज अहमद, नरेश चित्तौड़ा व मो. शरीफ छीपा (कांग्रेस), वार्ड ३९ से- प्रमोद सामगर, मोतीलाल डांगी, प्रेमसिंह शक्तावत व कुलदीप नाहर (भाजपा), रविन्द्र पाल सिंह (कांग्रेस), वार्ड ४० से- चंचला शर्मा, हेमलता शर्मा, संतोष माली, वन्दना पोरवाल (भाजपा), चंदा सुहालका व कामिनी गुर्जर (कांग्रेस), वार्ड ४१ से - गंगादेवी (भाजपा), वार्ड ४२ से- मनोरमा गुप्ता (भाजपा), विजय लक्ष्मी गलुण्डिया, सोनल गर्ग व संतोष भटनागर (कांग्रेस), वार्ड ४३ से- सुरेन्द्र कुमावत, जीवराज सोनी, कृष्णकांत कुमावत, प्रशांत कुमावत, मांगीलाल तेली (भाजपा), सुरेन्द्र सेन (कांग्रेस), वार्ड ४४ से- मंजू साहू, हंसा माली (भाजपा), नजमा मेवाफरोश, गायत्री साहू (कांग्रेस), वार्ड ४५ से- अशोक परिहार, राजेन्द्र परिहा, घनश्याम सोनी, मदन सोनी, रमेश सोनी (भाजपा), दिनेश सेन (कांग्रेस), वार्ड ४७ से- अनिल मेहता, अशोक परिहार (भाजपा), मो. अय्यूब व मंसूर अली (कांग्रेस) के नाम सामने आए हैं।वार्ड ४९ से - गंगादेवी साहू, कुसुम चौबे व चंदा पोरवाल (भाजपा), हेमा साहू (कांग्रेस), वार्ड ५० से- पारस सिंघवी, महेश खण्डेलवाल (भाजपा), सुखलाल साहू, पवन तलरेजा व जगदीश रेगर (कांगे्रस), वार्ड ५१ से - नानालाल बया, विजय आहूजा, विजय गोधा, दिनेश मेहता (भाजपा), पुरूषोत्तम डोडेजा, नरेश राजानी (कांग्रेस), वार्ड ५२ से- विरेन्द्र बापना, हीरालाल कटारिया, रवि नाहर, यशवंत झोटा व गजेन्द्र भण्डारी (भाजपा), संजय पगारिया, शांतिलाल मेहता व माणक जोशी (कांग्रेस), वार्ड ५४ से- गजेन्द्र जैन, महेन्द्र सिंह शक्तावत, ख्याली लाल पामेचा (भाजपा), प्रमोद खाब्या, शंभू सेन, महेन्द्र भारद्वाज (कांग्रेस), वार्ड ५५ से- पद्मा श्रीमाली, मीना सिसोदिया, प्रियंका हरकावत (भाजपा), बतुल हबीब तथा अनु भण्डारी (कांग्रेस) की दावेदारी सामने आई है।

No comments: