Tuesday, October 20, 2009

कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव अगले वर्ष

कांग्रेस पार्टी के नये संगठनात्मक चुनाव वर्ष २०१० में सम्पन्न होंगे। पार्टी के संगठनात्मक चुनावों को सम्पन्न कराने हेतु गठित केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष आस्कर फर्नांडिस ने प्रदेश कांग्रेस को भेजे परिपत्र में उक्त जानकारी दी है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के अध्यक्ष डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि पार्टी के सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि ३१ दिसम्बर २००९ निर्धारित की गयी है। डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रदेश में सदस्यता अभियान को गति देने के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री डॉ. सी पी जोशी ने जिले एवं ब्लॉक वार प्रदेश कांग्रेस की ओर से समन्वयक नियुक्त किये है। डॉ. शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के पुनर्गठन एवं संगठन एवं आगामी चुनावों के संदर्भ में कल कांग्रेस पार्टी के केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष ऑस्कर फर्नांडिस द्वारा देश भर के सभी राज्यों की एक अहम बैठक बुलाई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों हेतु बनाये गये एक बूथ को पार्टी के संगठनात्मक चुनावों हेतु प्राथमिक इकाई के रूप में माना जायेगा। इसके बाद ब्लॉक जिला एवं प्रदेश स्तर की इकाईयां होगी।

No comments: