Friday, October 9, 2009

CM बदले, उनकी हेयरस्टाइल बदली...बसः राज ठाकरे

महाराष्ट्र में वोटिंग का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे के तेवर बरकरार हैं। शुक्रवार को शिवाजी पार्क में एक रैली में वह एक बार फिर बरसे। लेकिन, अपने चाचा बाल ठाकरे और भाई उद्धव पर नहीं। इस बार उनके निशाने पर मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण थे। सोनिया गांधी की मिमिक्री करने पर चव्हाण ने राज को फिल्मों में काम करने की नसीसत जो दे डाली थी। उन्होंने कहा, आंध्र प्रदेश में वाईएसआर रेड्डी की मौत से दुखी सैकड़ों लोगों ने खुदकुशी की। यहां किसान आत्महत्या कर रहे हैं, क्योंकि उनका सीएम जिंदा है। उन्होंने कहा कि पिछले पहले विलासराव देशमुख थे और अब अशोक चव्हाण। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्रियों की हेयरस्टाइल के सिवा कुछ नहीं बदला है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह प्रदेश के बारे में नहीं सोच रही है। BMW के प्लांट के तमिलनाडु चले जाने के लिए उन्होंने कांग्रेस को कोसा। उन्होंने स्कूलों को चेतावनी दी कि अगर मराठी छात्रों को दाखिला नहीं दिया गया, तो वह हमले झेलने के लिए तैयार रहें।

No comments: