Wednesday, October 28, 2009

वसुंधरा समर्थकों के निशाने पर राजनाथ

जयपुर.। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भले ही विधानसभा में नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा देने को राजी हो गई हैं, लेकिन उनके समर्थकों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। राजे समर्थकों के आक्रोश का निशाना बन रहे हैं भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह। राजे समर्थक एक विधायक ने तो यहां तक कह दिया कि अब सिंह का अगला निशाना होंगे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी। वसुंधरा समर्थक विधायक डा. रोहिताश्व शर्मा ने बुधवार को राजनाथ सिंह के खिलाफ शब्दबाण चलाते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले उत्तराखंड के नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी को परेशान किया और फिर जसवंत सिंह को पार्टी से निकाला। अब वसुंधरा राजे उनकी शिकार हुई और अगला नंबर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का है। इस तरह से तो भाजपा का सफाया हो जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष को नहीं देंगी इस्तीफा जयपुर। शब्दों से अधिक संकेतों और समर्थकों के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर रहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के राज्य भर में दौरे करवाने पर विचार चल रहा है। राजे के निकटस्थ विधायक और पूर्व विधायक उन्हें राज्य के प्रमुख तीर्थस्थलों पर ले जाने की योजना बना रहे हैं ताकि सांकेतिक रूप से पूरे राज्य का दौरा हो जाए। वसुंधरा राजे से पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामदास अग्रवाल ने लंबी चर्चा की। पता चला है कि राजे विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत को नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा नहीं देने जा रही हैं। दूसरी ओर, विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि विधायक दल की बैठक बुलाकर नए नेता के चुनाव या राजे का उन्हें इस्तीफा मिलने तक राजे ही नेता प्रतिपक्ष हैं।

No comments: