Wednesday, October 7, 2009

विधानसभा चुनावों तक वसुंधरा को मिला समय

नई दिल्ली. राजस्थान विधानसभा में विपक्ष की नेता पद से इस्तीफा देने के भाजपा आलाकमान के निर्देश को टालती आ रही वसुंधरा राजे को पार्टी ने महाराष्ट्र, हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक और समय दे दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडू ने संवाददाताओं से क हा,‘चुनाव केबाद आराम से इस बारे में चर्चा की जाएगी। अभी तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और आंध्रप्रदेश तथा कर्नाटक बाढ़ आपदा का सामना कर रहे हैं। वसुंधरा के इस्तीफे जैसे विषय पर हम अभी इंतजार कर सक ते हैं।’ नायडू ने कहा कि वसुंधरा मामले में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। और चुनाव हो जाने तथा बाढ़ जैसी आपदा दूर होने तक इस बारे में विचार किया जाएगा।वसुंधरा से पार्टी ने लगभग दो महीने पहले इस्तीफा मांगा था, लेकिन वसुंधरा इसे तब से ही टाले हुए हैं। नायडू को वसुंधरा को इस्तीफे के लिए मनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन वसुंधरा किसी न किसी बहाने नायडू से भी कन्नी काटे रहीं हैं।एक हफ्ते पहले वसुंधरा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलने के बाद से ये अटकलें जोर पकड़ रही थीं किवह जल्द ही इस्तीफा दे रही हैं लेकिन फिलहाल इसके कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं।

No comments: