Monday, February 23, 2009

सीएम अशोक चव्हाण के हेलीकॉप्टर पर हमला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के हेलीकॉप्टर पर आज प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार छत्रपति शिवाजी के जन्मदिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए अशोक चव्हाण यहां आए थे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुणे से 100 किमी दूर स्थित शिवनेरी किले पर जैसे ही उतरा मराठा समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने उनके हेलीकॉप्टर को निशाना बनाते हुए पथराव किया। इसके साथ ही जमकर नारेबाजी भी की गई।हालांकि, बाद में पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में कामयाब रही। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे थे। पुणे ग्रामीण पुलिस के प्रमुख आर. कदम ने बताया कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने के दौरान यह घटना घटी। हालांकि, फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक पुलिसकर्मी और दो प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। मराठा संगठन ओबीसी के तर्ज पर आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

No comments: