Wednesday, February 25, 2009

हर कीमत पर पूरी होंगी घोषणाएं : सुरेश पचौरी

केंद्र सरकार नर्मदांचल के लोगों के लिए कई सुविधाएं दे रही है। लोगों की मांग को देखते हुए इस क्षेत्र को चार नई टे्रनों की स्टॉपेज की सौगात दी गई है। बुधवार से होशंगाबाद को विशाखापट्टनम तक जाने के लिए स्वर्ण जयंती का स्टॉपेज शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार ने जितनी घोषणाएं की हैं, वे सब हर कीमत में पूरी होंगी। ग्वालटोली मे प्रस्तावित अंडरब्रिज को शीघ्र बनाया जाएगा।अंडरब्रिज निर्माण राज्य सरकार की लापरवाही के कारण अभी तक शुरू नहीं हो सका है। यह बात मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने बुधवार को होशंगाबाद रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में कही है। इस दौरान उन्होंने 2803 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह गाडी 6.57 बजे स्टेशन पर पहुंची और 6.59 पर रवाना हो गई। पचौरी ने कहा कि केंद्र संसद के इतिहास में पहली बार रेल मंत्रालय ने हमारी मांग पर होशंगाबाद और पिपरिया में रेलवे अंडरब्रिज निर्माण को स्वीकृति दे दी। नगर के ग्वालटोली, रसूलिया, एसपीएम क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा के लिए अंडरब्रिज निर्माण के लिए राज्य सरकार को तीन बार सूचना दी गई। नियमानुसार रेलवे का ब्रिज निर्माण राशि का कुछ हिस्सा राज्य सरकार को देना होता है। प्रदेश सरकार ने आज तक राशि जमा नहीं की, जिसके कारण ग्वालटोली का अंडरब्रिज नहीं बन सका है। बुधवार से बनखेडी और सालेचौका स्टेशन पर एक फास्ट पैसेंजर का स्टॉपेज किया गया है।सबसे लंबी यात्रा करने वाले पहले यात्री बने ईश्वर स्वर्णजंयती का स्टॉपेज होने से पश्चिम बंगाल के बारंगल के ग्राम जनगांव निवासी ईश्वर की खुशी का ठिकाना नहीं था। ईश्वर स्वर्णजयंती से बुधवार को सपत्नीक आपने गांव के लिए रवाना हुए। वे इस गाडी से सबसे लंबी यात्रा करने वाले होशंगाबाद के पहले यात्री रहे। उन्होंने होशंगाबाद से बारंगल तक टिकट क्रमांक 16339262 से यात्रा शुरू की।

No comments: