Friday, February 20, 2009

टिमरनी के कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल

भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है। जो हमें भारतीय संस्कृति से जोडती है। हमारी पार्टी परिवारों को जोडने का काम करती है। हम स्वदेशी की परम्परा को अपनाते है। भाजपा की मांग हमेशा निष्ठावान और आदर्श कार्यकर्ता की रही है। आज भाजपा की रीति नीति का परिणाम है कि पूरे देश में हमारे पास कार्यकर्ताओं की सबसे बडी फौज है। उक्त उद्गार शुक्रवार को नगर के शंकर मंदिर प्रागण में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश मंत्री रामेश्वर शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद का समूल नाश करके राजनीति करना चाहते है। सम्मेलन में हरदा विधायक कमल पटैल, पूर्व विधायक मनोहर राठौर विशेष रूप से मौजूद थे। शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार करते हुए जर्मन और जापान से बिजली उत्पादन के लिए कोयला आयात करने की बात कह रही है। वहीं हमारे देश और प्रदेश में अकूत कोयला भंडार है। प्रदेश में बिजली संकट कांग्रेस की देन है। लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव में यही कोयला कांग्रेस का मुहकाला करेगा। भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी: भाजपा ने कांग्रेस को करारा झटका देते हुए कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। नगर के प्रमुख व्यवसायी राकेश अग्रवाल एवं गुर्जर नेता बृजमोहन पाटिल लगभग 150 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि इसके पूर्व अरूण तिवारी एवं उनकी पत्नी व नपां अध्यक्ष रीता तिवारी ने कुछ दिन पूर्व भाजपा में शामिल हुए थे।

No comments: