Monday, February 23, 2009

कांग्रेस का साथ देना जारी रखेगी

कांग्रेस के एक दो दिन में समाजवादी पार्टी के साथ सीटों का समझौता कर लेने के संकेतों के बीच सपा महासचिव अमर सिंह ने सोमवार को कहा कि अगर कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन नहीं भी हुआ तो भी उनकी पार्टी कांग्रेस का साथ देना जारी रखेगी। अमर सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अम्बेडकर नगर से पार्टी ने राममूर्ति वर्मा को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। इस तरह पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 59 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है और कांग्रेस के साथ सौदे के लिए अब उसके पास 21 सीटें ही बची हैं। सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनका झगडा बसपा से है और अगर कांग्रेस उनका साथ नहीं भी देती तो भी सपा धर्मनिरपेक्ष मतों का बंटवारा रोकने की खातिर उसका साथ देती रहेगी।

No comments: