Saturday, February 21, 2009

भाजपा ने तीन जिलाध्यक्ष बदले

मप्र भाजपा ने खंडवा, शिवपुरी और नरसिंहपुर के जिलाध्यक्षों को हटाकर नए जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया है। नरसिंहपुर में विसं चुनाव की हार का ठीकरा जिलाध्यक्ष रहे महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी पर फूटा है। खंडवा के जिलाध्यक्ष रहे लोकेन्द्र सिंह तोमर मंधाता विस से विधायक चुने गए हैं और शिवपुरी से जिलाध्यक्ष रहे देवेन्द्र जैन कोलारस से विधायक निर्वाचित हुए हैं। इस कारण पार्टी में इन दोनों ने इस्तीफा दे दिया। इनके स्थान पर खंडवा में जिला महामंत्री रहे सुभाष कोठारी को और शिवपुरी में रणवीर सिंह रावत को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने नरसिंहपुर की जिम्मेदारी अब उत्तम लूनावत को दी है।

No comments: