Tuesday, February 3, 2009

राजस्थान को भ्रष्टाचार को दूर करें गहलोत : सोनिया

सोनिया गांधी ने कहा मैं उम्मीद करती हूं कि राज्य की गहलोत सरकार राजस्थान को भ्रष्टाचार से मुक्त करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने सभी वर्ग के लोगों अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और युवाओं, महिलाओं व बच्चों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। इन सभी योजनाओं को पारदर्शिता से लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव को चुनौती करार देते हुए कार्यकर्ताओं से जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि जिस तरह से उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का झंडा बुलंद किया है उसी तरह एकजुट होकर लोकसभा सीटों के लिए भी काम करें। इससे पहले सोनिया गांधी दोपहर लगभग 1.15 बजे चार्टेड विमान से सांगानेर एयरपोर्ट पहुंची। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया का स्वागत किया। सोनिया यहां से हेलीकॉप्टर से अमरूदों वाला बाग के लिए रवाना हो गईं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सोनिया गांधी की प्रदेश में यह पहली रैली थी। कांग्रेस ने इसे धन्यवाद रैली का नाम दिया। रैली में राज्य प्रभारी मुकुल वासनिक, विवेक बंसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक व प्रमुख नेता उपस्थित थे।

No comments: