Thursday, July 16, 2009

निगम चुनाव अकेले लड़ेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में सोमवार को पार्टी की कोर समिति की बैठक में नगर निगम चुनाव में किसी के साथगठबंधन नहीं करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शामिल पार्टी के अधिकांश नेताओं का मानना था कि पार्टी को निगम चुनाव अकेले ही लड़कर किस्मत आजमाना चाहिए।बैठक में हाल ही लोकसभा चुनाव में प्रदेश में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। बैठक में शामिल नेताओं का मानना था कि पार्टी का प्रदेश में प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा। इसके लिए पार्टी के सांगठनिक ढांचे को तत्काल मजबूत किया जाना चाहिए। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार किएबिना पार्टी का ठोस आधार व सफलता का रास्ता तैयार नहीं किया जा सकता।भाजपा सूत्रों ने बताया कि बैठक में अनेक नेताओं ने पार्टी के नेताओं से आपसी मतभेद से ऊपर ऊठकर पार्टी के हित में काम करने का अनुरोध किया। बैठक में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण, वी रामा राव, एन. इंद्रसेना रेड्डी व जी किशन रेड्डी उपस्थित थे।

No comments: