Sunday, July 12, 2009

चुनाव परिणाम से सबक लें

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह सही है कि आम चुनाव के परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे। इससे हमें निराश नहीं होकर सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 206 और भाजपा को 116 सीटें मिलीं जबकि अन्य सभीं दल 20 के आसपास रहे। यह इस बात का संकेत है कि देश दो ध्रुवीय राजनीति की ओर अग्रसर है। भाजपा फिर सत्ता में लौैटेगी। सिंह ने पार्टी के युवा मोर्चा से कहा कि वह सभी धर्मों में बड़े पैमाने पर अपना सदस्यता अभियान चलाए। सिंह ने कहा अगर समाज के कुछ वर्ग भाजपा के समर्थक नहीं हैं तो मोर्चा को पार्टी का आधार बढ़ाने के लिए उन वर्गों तक पहुंच बनाने का प्रयास करना चाहिए और उन्हें अपने विचारों से अवगत कराना चाहिए। भविष्य भाजपा काभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोर्चा के सदस्यों को सलाह दी कि इस संकट की घड़ी में मनोबल कम नहीं होंने दें। चुनावी हार के गम से पार्टी के युवा समर्थकों को उबारने के प्रयास में सिंह ने कहा कि महत्वाकांक्षी होना अच्छी बात है, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने पर असुरक्षित भी महसूस नहीं करना चाहिए। संयम और कड़ी मेहत कीजिए। इससे पहले मोर्चा के अध्यक्ष अमित ठक्र ने कहा कि कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चलाएंगे। 650 जिलों में अभ्यास वर्ग के जरिए 70 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा ।


No comments: