Thursday, July 16, 2009

युकां कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की विधान सभा में गूंज

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मुद्दा गुरूवार को शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष जमुना देवी ने उठाया। उन्होंने कहा कि बुधवार को भोपाल में शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन करने वाले युकां कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाई। कांग्रेस के ही महेंद्र सिंह कालूखेड़ा ने भी आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर नाहक लाठियां बरसाई गई। इसी दौरान संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एक टिप्पणी पर कांग्रेस सदस्यों ने एतराज जताया और दोनों पक्षों के सदस्य जोर-जोर से बोलने लगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव की एक टिप्पणी ने विपक्ष को और उžोजित कर दिया। कांग्रेस सदस्य रामनिवास रावत ने कहा कि युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने स्थगन प्रस्ताव की सूचना दी है। इस बीच विजयवर्गीय ने फिर टिप्पणी की कि युवक कांग्रेस के प्रदर्शन में केवल 1500 कार्यकर्ता ही थे। इस पर फिर दोनों पक्ष के सदस्य जोर-जोर से बोलने लगे। सदस्यों के व्यवहार से नाराज अध्यक्ष ने टिप्पणी की "तो चलने दीजिए फ्री स्टाइल।" अध्यक्ष की इस समझाइश के बाद सदस्य शांत हुए।

No comments: