Wednesday, April 15, 2009

भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं

भाजपा के पास इस चुनाव में कोई मुद्दा ही नहीं है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में औद्योगिक विकास और उद्योगों के बारे में कोई स्पष्ट राय नहीं दी है, जबकि कांग्रेस निजी-सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों का बराबर विकास देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि पोटा का दुरूपयोग हो रहा था। इसीलिए उसे हटाया गया। उन्होंने आशा जताई कि हमारी सेना, अर्द्धसैनिक बल और पुलिस आम चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सफल रहेंगे। उन्होंने मुद्रास्फीति में गिरावट के बावजूद महंगाई काबू न आने के सवाल पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से बडी मांग निकलने के कारण कुछ जिंसों के भाव बढे हैं। चीनी के भाव पर चिदम्बरम ने कहा कि दो सीजन में गन्ने की पिराई अच्छी हुई थी, लेकिन इस बार यह ठीक नहीं रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी विदेशी बैंकों में स्थित भारतीय काले धन को देश में लाने की पक्षधर है। इसके लिए लगातार पत्राचार किया जाता रहा है। आगे भी सरकार प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में आतंकवाद के अलावा समुद्री सुरक्षा का भी जिक्र है। उन्होंने कहा कि भारत के विकास में वैश्विक मंदी से गिरावट तो आ सकती है, लेकिन यह माइनस में नहीं जा सकता। भारत और चीन की नीतियां वैश्विक मंदी से निपटने में सक्षम हैं।

No comments: