Thursday, April 30, 2009

कटारिया आज से राजसमन्द दौरे पर

राजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया शुक्रवार को राजसमन्द जिले में विभिन्न स्थानों का दौरा कर आम सभा को सम्बोधित करेंगे।
भाजपा मीडिया जिला संयोजक मधु प्रकाश लङ्ढा ने बताया कि कटारिया राजसमन्द संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रासासिंह रावत के समर्थन में नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में सुबह दस बजे देलवाडा, साढे 11 बजे सालोर, डेढ़ बजे झालो की मदार तथा राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र में दोपहर तीन बजे पिपलांत्री, पांच बजे कुंवारिया, साढे छह बजे रेलमगरा और सात बजे गिलूण्ड में आमसभा को सम्बोधित करेंगे। कटारिया शनिवार को राजसमन्द जिले के भीम एवं कुम्भलगढ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक सुबह दस बजे गोमती में बैठक लेंगे। इसी दिन सुबह 12 बजे भीम, दोपहर तीन बजे देवगढ और शाम सात बजे सरदारगढ़ में आम सभाओं को सम्बोधित करेंगे। दौरे में उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड़, जिला महामंत्री महेश पालीवाल एवं सभी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, महामंत्री एवं पार्टी पदाधिकारी साथ रहेंगे।

No comments: