Monday, April 27, 2009

केंद्र की उपलब्धियां गिनाई, भाजपा को आडे हाथ लिया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि ये चुनाव देश की तकदीर का फैसला करेंगे। यह कोई पालिका या पंचायत के चुनाव नहीं हैं। उन्होंने बीकानेर व नोखा में रविवार को दो चुनाव सभाओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को आडे हाथों लिया।बीकानेर के राजीव गांधी मार्ग पर हुई सभा में गहलोत ने कहा कि वक्त यह फैसला करने का है कि देश में मजबूत सरकार बने। गांव के गरीब के लिए, कच्ची बस्ती के विकास के लिए और किसानों के हित के लिए। आज पूरी दुनिया आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है, अमरीका तक हिल गया है, मगर भारत की अर्थव्यवस्था नहीं डगमगाई । राज्य में कृषि बिजली दरों को पांच साल तक नहीं बढाने बात दोहराते हुए गहलोत ने कहा कि इस बार बिजली उत्पादन तीन हजार 960 मेगावाट बढाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद राजस्थान में सबसे बडी योजना के तहत हमनें 17 हजार 232 करोड रूपए स्वीकृत कराए हैं। आचार संहिता हटने के बाद सरकार इससे विकास कार्य करेगी। गहलोत ने भाजपा सरकार के वक्त राज्य में हुए कार्योü को केंद्र की यूपीए सरकार की देन बताया। गहलोत ने नरेगा योजना को कांग्रेस की उपलब्धि बताया।नोखा में अम्बेडकर तिराहे के पास पार्टी प्रत्याशी रेवतराम पंवार के पक्ष में आयोजित चुनाव सभा में उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर अरबों रूपए एकत्र करने वाली भाजपा ने आम जनता को हिसाब नहीं देकर विश्वासघात किया है। देश के विकास में कांग्रेस की महती भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही किसानों, मजदूरों व अन्य वर्गोü का भला कर सकती है। हमारे काम उनको दिखते नहींमुख्यमंत्री गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम लिए बगैर कहा कि हमने जो फैसले किए वो उनको दिखते नहीं। कर्मचारी भर्ती पर लगी रोक हटाई, बीपीएल सूची से हटे गरीब को इलाज सुविधा दी, कर्मचारियों को लाभ दिया।कर्मचारी सरकार के अंगगहलोत ने कहा कि पिछली बार कर्मचारियों को मेरे खिलाफ भडका दिया गया था कि "इस बार काम करना सिखाया है, अगली बार अशोक गहलोत आया तो छुट्टी कर देगा।" गहलोत ने कहा कि ऎसा कुछ नहीं था। अकाल के कारण उनकी मांग पूरी नहीं कर पाए थे। कर्मचारी सरकार के अंग हैं।...फिर बैंसला साथ क्यों!गहलोत ने कहा कि जिस बैंसला के कारण रेल की पटरियां उखाड दी, लाखों करोडों रूपए का नुकसान किया, सत्तर लोगों की जान चली गई, उसे ही अब पार्टी का प्रत्याशी बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमेशा जातियों को आपस में लडवाया।क्या नाराजगी रहीविधानसभा चुनाव में डॉ. बी.डी. कल्ला तथा रामेश्वर डूडी की हार का दर्द गहलोत के भाषण में भी दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि "पता नहीं आपकी क्या नाराजगी रही कि जो कल्लाजी और डूडी को हरा दिया।"

No comments: