Monday, April 27, 2009

भाजपा का राज समय की मांग

सुरेश चौधरी व जगदीश लोहिया ने कहा कि इस समय देश मे भाजपा के नेतृत्व में सरकार का गठन होना देश की मांग है। दोनों ने भरोसा दिलाया कि उनके सैकडों साथी दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में विधुडी के समर्थन में पूरी तन्मयता से जुटेंगे। दोनों नेताओं का कहना था कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर राष्ट्रवादी शक्तियों को शक्ति प्रदान करने का संकल्प लिया है। केंद्र में लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में सरकार बने तभी देश बच सकता है। यह हमारा विश्वास है, इसीलिए हमने भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया है।दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमेश विधुडी के समर्थन में लोक जन शक्ति पार्टी की दिल्ली की युवा इकाई अध्यक्ष सुरेश चौधरी तथा महरौली विधानसभा से एनसीपी नेता पूर्व कांग्रेसी जगदीश लोहिया ने अपने सैकडों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है। ये दोनों नेता बीते दिल्ली विधानसभा चुनाव में क्रमश: संगम विहार और महारौली विधानसभा से चुनाव लड चुके हैं। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने दोनों नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। मल्होत्रा ने कहा कि इनके शामिल होने से दक्षिण दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार रमेश विधुडी के चुनाव अभियान में और अघिक शक्ति एवं ऊर्जा आ जाएगी। रमेश विधुडी ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।

No comments: