Saturday, July 25, 2009

राष्ट्रपति से ऑनलाइन दर्ज कराइए कंप्लेंट

सामान्य आदमी की सुविधा के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने राष्ट्रपति भवन में हेल्प लाइन पोर्टल http://helpline.rb.nic.in की शुरुआत की। देश भर में कहीं से भी इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जा सकती है। शिकायत के अलावा इसी हेल्प लाइन पर नागरिकों को अपनी शिकायतों या अर्जियों की नवीनतम स्थिति की भी जानकारी मिलेगी। इस पोर्टल की विशेषताओं में बड़ी ई-याचिकाओं को दर्ज करना, स्कैन किए दस्तावेज भेजना और ईमेल से शिकायत प्राप्ति की सूचना भेजना शामिल है। शिकायतों की जांच राष्ट्रपति भवन की हेल्पलाइन डेस्क करेगी और इसके बाद उसे संबंधित विभागों को भेज दिया जाएगा। बाद में इस बात की जानकारी भी ली जाएगी कि शिकायत पर क्या कार्रवाई हो रही है। राष्ट्रपति भवन में अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे यह पता चल सके कि याची की शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई। राष्ट्रपति भवन को हर रोज 750 शिकायतें मिलती हैं, जिनमें से आधी डाक से आती हैं। बाकी ईमेल और फैक्स से। शिकायतें पुलिस के खिलाफ, सरकारी मदद के लिए, जन सुविधाओं के न होने और निजी समस्याओं के बारे में भी होती हैं।

2 comments:

Unknown said...

online koi b camplient nai hoti he,
Tab hum jaise aam woman ka jaye, kah par aap ni guhar kare bolo, sirf woman p sirf our sirf......... atyachar hota rahe ga

plz help me

Unknown said...

Dear sir/ madam,

hume aap se kuch bolo na he, ki kya hum jaise aap woman par hamesha atyachar hot rahe ga, hum insaf nai mile ga

Is desh me mahan woman ka janam hua he aise desh ki ladkiyo ko koi insaf nai he,

court m bhi koi insaf nai he,

Plz Help