Friday, March 27, 2009

सरकार समाजवादी पार्टी के समर्थन के बिना नहीं बन सकेगी।

मुलायम सिंह यादव ने यहां शुक्रवार शाम को कहा कि केन्द्र में भाजपा अथवा कांग्रेस की सरकार समाजवादी पार्टी के समर्थन के बिना नहीं बन सकेगी। उन्होंने कल्याण सिंह और मो.आजम खां को लेकर समाजवादी पार्टी की स्थिति पर जारी चर्चाओं को विराम देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के मामले में बात का बतंगड न बनाया जाए क्योंकि वे बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके थे। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के मामले में आजम खां के साथ उनकी बातचीत हुई है। मुलायम ने महराजगंज लोकसभा सीट का प्रत्याशी बदलते हुए श्याम नारायण तिवारी की जगह मधुमिता शुक्ला हत्याकाण्ड में सजायाता अमरमणि त्रिपाठी के भाई अजीतमणि त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया। मुलायम ने कहा कि अमर सिंह ने आजम खां के बारे में कुछ नहीं कहा है। वे कांग्रेस को राज्य में 17 सीटें देने को तैयार थे, लेकिन कांग्रेस से समझौता नहीं हो सका। मुलायम ने कहा कि फिर भी केन्द्र ने भाजपा और कांग्रेस की सरकार समाजवादी पार्टी के समर्थन के बिना नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा कि बिहार में समाजवादी पार्टी चुनाव नहीं लडेगी और उत्तर प्रदेश में लालू प्रसाद तथा राम विलास पासवान अपने प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मायावती लखनऊ में 1500 एकड कीमती जमीन पर कब्जा कर चुकी हैं। अब नई जेल के निर्माण के नाम पर अरबों रूपए की 500 एकड जमीन पर कब्जा करने का उनका इरादा है। इधर, मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में कई नेता सपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डा. राम आसरे कुशवाहा, बसपा के नेता जयभद्र सिंह भाजपा महिला मोर्चा की नेता मंजू मिश्रा, बेगम शबीह कमाल एडवोकेट, पीस पार्टी ऑफ इण्डिया की आसमां सिद्दीकी और कई वकील सपा में शामिल हुए।

No comments: