Friday, March 20, 2009

भागवत संभाल सकते संघ

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहकार्यवाह मोहन भागवत आज नागपुर में होने वाली संघ की सालाना आम बैठक में संघ प्रमुख सुदर्शन का कार्यभार संभाल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार आज होने वाली बैठक में संघ प्रमुख सुदर्शन अपनी अस्वस्थता के कारण अपनी जिम्मेदारी भागवत को सौंप सकते हैं। नागपुर में आज से संघ की शुरू हुई सालाना आम बैठक में संगठन में यह बदलाव होने के संकेत मिले। संघ में दूसरे स्थान पर सहसरकार्यवाह भैया जी जोशी हो जाएंगे जबकि सुरेश सोनी और मदनदास देवी पहले की भांति सहसरकार्यवाह बने रहेंगे।

No comments: