Friday, August 14, 2009

प्रधानमंत्री ने लाल किले पर फहराया तिरंगा

आजादी की 62वीं सालगिरह पर डॉ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लाल किला पर तिरंगा फहराया। मनमोहन सिंह ने छठी बार तिरंगा फहराया। पीएम ने देश वासियों को स्वतंत्रा दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाए देते हुए कहा कि हम उनके भरोसे को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेगें। देश को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। आजादी के 62वीं सालगिरह के अवसर पर लाल किले के ग्राउंड में प्रमुख नेताओं के अलावा आला अफसर और कुछ गणमान्य लोग उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि विकास का पूरा लाभ समाज के हर तबके को मिलेगा। विकास दर 9 प्रतिशत लाना हमारी प्राथमिकता है। मानसून की वजह से देश में पड़े सूखे पर पीएम ने किसानों को आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि हम किसानों की हरसंभव मदद करेंगे।

No comments: