Friday, August 21, 2009

'हक की लडाई लडो'

बहरोड में नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे अपने हक की लडाई लडने के लिए तैयार रहें। वे शुक्रवार को दिल्ली जाते समय अलवर जिले के बहरोड मिड-वे पर अल्प विश्राम के लिए रूकी थी। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पार्टी में चल रहे अंतर्द्वüद्व के बीच विधायक जसवंत यादव व भाजपा के ज्यादातर पदाधिकारी एवं विधायकों ने स्वागत कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।

यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में राज्य में बिजली, पानी, चारा संकट और महंगाई पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आठ माह के शासन में राज्य की जनता परेशान हो गई है। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाई और कहा कि उनकी सरकार के दौरान राज्य में बिजली-पानी की कोई समस्या नहीं आई। अटल सरकार के समय राज्य में 32 लाख टन गेहूं आया।
उन्होंने उपस्थित लोगों से हक की लडाई लडने तथा राज्य को नंबर एक बनाने का आह्वान किया। स्वागत के दौरान एक महिला ने वसुंधरा राजे को हाथ का पंखा भेंट किया। अपने संबोधन में उन्होंने बार-बार कहा कि पंखा ले लो इसकी जरूरत पडेगी। विधायक दिगम्बर सिंह, राजेन्द्र राठौड, डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा, ओम बिडला भी उनके साथ थे। भीड व धक्का मुक्की के बीच स्वागत समारोह में लोगों की जेबें कट गई तथा मोबाइल पार हो गए।
बानसूर। जयपुर से दिल्ली जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे का बानसूर विधायक डॉ. रोहिताश्व शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोटपूतली में स्वागत किया। इस मौके पर जिलामंत्री रघुवीर चौधरी, प्रधान कान्ता शर्मा, ओमप्रकाश गोयल, देवीसिंह शेखावत, शशी मिश्रा, अशोक पंसारी, बालकृष्ण पुरोहित, अनिल मीणा, राधेश्याम शर्मा, सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजूद थे।
भिवाडी। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष वसंुधरा राजे का हाइवे पर स्वागत किया। इस अवसर पर रोजगार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, पाष्ाüद सुरेन्द्र भिदूडी, सरपंच जगत सिहं, दयाराम गूर्जर, बलराज दायमा, प्रीतम दायमा आदि मौजूद थे।

No comments: