Monday, August 24, 2009

अकादमियों को सशक्त बनाया जाएगा : गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य अकादमियों को सशक्त बनाया जाएगा तथा सरकार साहित्यकारों के हर सुख दुख में भागीदार रहेगी।गहलोत आज यहां के के बिडला फाउंडेशन द्वारा साहित्यकार नंद भारद्वाज बिहारी पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि साहित्यकारों का हमेशा से महत्व रहा है तथा राजाओं के जमाने में भी इनका महत्व रहा था। ये जो राय देते थे उसका बहुत महत्व रहता था। उन्होंने कहा कि आज भी छपे हुए शब्दों पर लोग विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में उर्दू, राजस्थानी, साहित्य, ब्रजभाषा आदि कई अकादमियां हैं। इन अकादमियों का मकसद प्रतिभाओं को आगे लाना हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह प्रयास करेगी कि ये अकादमियां सशक्त बने तथा साहित्यकारों का सरकार में भी महत्व रहेगा और सरकार उनके हर सुखदुख में उनके साथ खड़ी रहेगी।

No comments: