Wednesday, August 19, 2009

'नरेगा में भ्रष्टाचार चरम पर'

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने कहा कि कांग्रेस राज में राष्ट्रीय ग्र्रामीण रोजगार गारंटी योजना आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस योजना का जरूरतमंदों को लाभ नहीं मिल रहा, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे निजी कमाई का जरिया बना लिया है। नरेगा में भ्रष्टाचार फैलने की बात केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री सी.पी. जोशी ने भी स्वीकार की है। नरेगा में जनता को 365 दिन काम मिलना चाहिए। बोरावड में बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में राजे ने राज्य सरकार को आडे हाथों लिया। वे परबतसर एवं बोरावड-मकराना आई थीं।
सोलह घंटे बिजली कटौतीराजे ने कहा कि जनता बिजली-पानी को तरस गई है। हमारी सरकार ने 20 से 22 घंटे बिजली सप्लाई दी, लेकिन कांग्रेस के राज में 16 घंटे से भी अधिक बिजली कटौती हो रही है। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही है। प्रदेश की जनता को पीने का पानी नसीब नहीं है। कांग्रेस सरकार योजनाएं खत्म कर रही हैं। अकाल के चलते हालत अभी से बिगडने लगे हैं।
जनता उनके साथइससे पूर्व परबतसर में राजे ने कहा कि जनता उनके साथ है। प्रदेश में पार्टी संगठन को उन्होंने खून से सींचा है। भाजपा का जनाधार बढा है। सत्ता व पार्टी संगठन में पद आते-जाते रहते हैं। जनता से बढकर कोई नहीं है भाजपा हाइकमान की ओर से बुधवार को सांसद जसवंतसिंह को निलम्बन करने के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली।
बंद कमरे में गुप्त मंत्रणापूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे घटना क्रम को लेकर विधायक किनसरिया से बंद कमरे में गुप्त मंत्रणा की।
राजे ने दी सांत्वनापरबतसर विधायक किनसरिया के पिता के निधन एवं मकराना प्रधान श्रीराम भींचर के भाई के निधन पर राजे ने सांत्वना दी।

No comments: