Wednesday, August 19, 2009

पूर्व राज्यमंत्री भवानी जोशी गिरफ्तार

बहुचर्चित राजराजेश्वर मंदिर विवाद बुधवार को एक बार फिर गरमा गया। मंदिर परिसर में लगे पोस्टर को कथित तौर पर फाडने के विरोध में कुछ लोगों ने सुबह दूसरे पक्ष के कुशलबाग पैलेस पर पथराव कर दो वाहनों में तोडफोड की।
फिर मुख्य मार्ग पर पूर्व राज्यमंत्री भवानी जोशी के नेतृत्व में जाम लगा दिया। इधर,पुलिस ने पूरे मामले में दोनों पक्षों की ओर से परस्पर मुकदमे दर्ज कर पूर्व राज्यमंत्री जोशी सहित 23 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। बाद में सभी को संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा किया गया।

No comments: