गुजरात राज्य सरकार ने सोमवार को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले कई महत्वपूर्ण निर्णय कर घोषणा कर दी। रविवार को छह संसदीय सचिवों की नियुक्ति की घोषणा के बाद सोमवार को भी राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए और उन्हें तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया। मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार दोपहर आयोजित परामर्श बैठक में प्रस्तावित कामधेनु विश्वविद्यालय साबरकांठा जिला मुख्यालय हिम्मतनगर के पास राजपुरा (नवा) गांव में स्थापित करने की घोषणा की। इसके लिए सरकार ने करीब 12 हजार हेक्टेयर भूमि के आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सोमवार को ही गुजरात गोपालक विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में डॉ. संजयकुमार मोहन देसाई और उपाध्यक्ष के रूप में दिनेश कडवा टोलिया को नियुक्त किया है। दोनों पदाधिकारियों ने पदभार संभाल लिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चे और अन्य पिछडा मोर्चे के कार्यकर्ता डॉ. देसाई होम्योपैथी के चिकित्सक हैं, जबकि टोçÝया भी सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछडे वर्गो के उत्कर्ष के लिए प्रयासरत रहे हैं। राज्य के तीन अधिकारियों एम.ए. गांधी, एच.एन. ठक्कर और एन.बी. उपाध्याय को आईएएस कैडर में नियुक्ति प्रदान की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार प्रोहिबिशन व एक्साइज अधीक्षक एम.ए. गांधी को वलसाड के अतिरिक्त कलक्टर के रूप में नियुक्ति दी गई है। संयुक्त वाणिज्य कर आयुक्त विभाग-4 वडोदरा एच.एन. ठक्कर को भरूच का अतिरिक्त कलक्टर और गुजरात राज्य कृषि विपणन मंडल के प्रबंध निदेशक एन.बी. उपाध्याय को जूनागढ का अतिरिक्त कलक्टर नियुक्त किया गया है। ये पद राज्य सरकार के उप सचिव स्तर के समकक्ष आईएएस कैडर के रूप में माने जाएंगे। सीता एम. नायक को गुजरात महिला आर्थिक विकास निगम की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नायक ने पदभार संभाल लिया। भरूच की झघडिया निवासी नायक ने आट्üस ग्रेज्युएट बन कर वकालत की एलएलबी डिग्री भी पाई है।
No comments:
Post a Comment