Sunday, May 17, 2009

राजस्थान से 10 प्रत्याशियों ने एक लाख से ज्यादा वोट के अंतर से जीत दर्ज की

लोकसभा चुनाव में इस बार राजस्थान से 10 प्रत्याशियों ने एक लाख से ज्यादा वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। इनमें कांग्रेस के नौ प्रत्याशी शामिल हैं। जबकि, एक निर्दलीय ने भी यह कारनामा कर दिखाया है। कांग्रेस के लखी प्रत्याशियों के नाम-जितेन्द्र सिंह ने अलवर सीट से भाजपा की किरण यादव को 1 लाख 56 हजार 619 वोट से हराया। -महादेव सिंह खंडेला ने सीकर सीट से भाजपा के सुभाष महरिया को 1 लाख 49 हजार 426 वोट से पराजित किया।-भरत मेघवाल ने श्रीगंगानगर सीट से भाजपा के निहालचंद को 1 लाख 40 हजार 668 वोट से हराया।-डॉ. सी.पी. जोशी ने भीलवाडा से भाजपा के वी.पी. सिंह को 1 लाख 35 हजार 368 वोट सेे हराया।-ताराचंद भगोरा ने बांसवाडा सीट से भाजपा के हकरू माईडा को 1 लाख 99 हजार 418 वोट से हराया।-रघुवीर मीणा ने उदयपुर से भाजपा के महावीर भगोरा को 1 लाख 64 हजार 925 वोट से हराया।-बद्री जाखड ने पाली से भाजपा के पुष्प जैन को 1 लाख 90 हजार 887 वोट से हराया।-हरीश चौधरी ने बाडमेर से भाजपा के मानवेन्द्र सिंह को 1 लाख 19 हजार 106 वोट से हराया।-ज्योति मिर्धा ने नागौर से भाजपा की बिंदू चौधरी को 1 लाख 55 हजार 137 वोट से हराया। निर्दलीय लखी प्रत्याशी-किरोडी लाल मीणा ने दौसा से निर्दलीय कमर रब्बानी चेची को 1 लाख 37 हजार 759 वोट से हराया।

No comments: