Wednesday, May 20, 2009

राजनीति द्विध्रूवीय हो गई है

भाजपा ने आज कहा कि तीसरे और चौथे मोर्चे का कोई अस्तित्व नहीं रह गया है और देश की राजनीति द्विध्रूवीय हो गई है जिसमें राजग और संप्रग दो मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वन्द्वी रह गए हैं।भाजपा महासचिव अरूण जेटली ने कहा, लोकसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा से एक सप्ताह बाद ही तीसरे मोर्चे और चौथे मोर्चे का अस्तित्व नहीं रह गया है। भारत में राजनीति अब सही अर्थो में द्विध्रूवीय हो गई है जहां राजग और संप्रग दो मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वन्द्वी रह गए हैं। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव परिणाम हालांकि भाजपा नीत राजग की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही लेकिन गठबंधन जल्द ही अगले मोर्चे के लिए अपने को तैयार कर लेगा। जेटली ने कहा कि अगले चुनाव में राजग गठबंधन का लक्ष्य 3०० सीट हासिल करने का होगा।

No comments: