Friday, May 22, 2009

राज्य हितों पर देंगे विशेष ध्यान-जोशी

राजस्थान से नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्री सीपी जोशी ने कहा कि उनके पास यूं तो पूरे देश की जिम्मेदारी है, फिर भी वे राज्य से संबंधति मुद्दों पर विशेष ध्यान देंगे और जो भी राज्य के हित में होगा उसे करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके नेताओं ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने मंत्री बनाए जाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का आभार जताया। पत्रिका से बातचीत में जोशी ने कहा कि वह सुबह से टीवी पर मंत्रिमंडल संबंधी खबरें देख रहे थे। जैसे ही टीवी पर छोटा मंत्रिमंडल बनाए जाने की खबर आई उन्होंने मंत्री बनने की उम्मीद छोड दी थी। लेकिन तभी दोपहर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरफ से उनके पास फोन से सूचना आई। उन्हें एक बार के लिए भरोसा नहीं हुआ, उनके साथ बैठे साथियों को जैसे ही पता चला वे बधाई देने लगे। मेरे नेताओं ने मुझ पर भरोसा कर इतना बडा सम्मान दिया है जिसके लिए मैं उनका जीवन भर आभारी रहूंगा। जोशी इन दिनों प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। विधानसभा का चुनाव एक मत से हारने के बाद पार्टी में उनके प्रति खासी सहानुभूति थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपने संसदीय क्षेत्र के साथ पूरे प्रदेश का दौरा किया था। पार्टी को प्रदेश में मिली भारी सफलता के लिए मुख्यमंत्री के साथ उन्हें भी श्रेय दिया गया। राजस्थान हाउस के कमरा नंबर 102 में ठहरे जोशी दोपहर बाद से बधाई लेने में ही लगे थे। पहली बधाई राज्य के ही सांसदों ने उन्हें दी। उसके बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। उन्होंने कहा कि सुशासन देना उनकी प्राथमिकता होगी। संगठन की जिम्मेदारी को भी वे निभाने की कोशिश करेंगे। विशेष राज्य का दर्जा और राजस्थानी भाष्रा जैसे मुद्दे पर उन्होंने सीधे बोलने से परहेज किया। शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी जिम्मेदारी राज्य के प्रति बढ गई है। वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ही राष्ट्रपति भवन पहुंचे और वापसी में भी उनके ही साथ गए। उन्होंने मुख्यमंत्री का भी आभार जताया।गहलोत ने जोशी को दी बधाईराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉ. सी.पी. जोशी को शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में शामिल किए जाने पर बधाई दी। गहलोत जयपुर से दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस पहुंचे, डॉ. सी.पी. जोशी ने आगे ब$ढकर उनसे शुभकामनाएं स्वीकार कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया। राजस्थान के सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री अशोक बैरवा ने सी. पी. जोशी को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का स्वागत किया। बैरवा ने शुक्रवार को सी. पी. जोशी से राजस्थान हाउस में भेंट कर उन्हें बधाई दी।

No comments: