Thursday, May 28, 2009

विकास यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार

विकास से प्रभावित चुनाव परिणामों से उत्साहित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विकास यात्रा पर निकलेंगे। इस बार यात्रा का स्वरू प बदला हुआ रहेगा। इसकी रू परेखा बनाई जा रही है। बहुत संभव है कि इस बार गांव में कैम्प नहीं बनें इसलिए कि बरसात में कैम्प लगाने से परेशानी हो सकती है।मुख्यमंत्री की यह यात्रा उन इलाकों में होगी जहां वे पिछली यात्राओं में नहीं जा सके थे। इन यात्राओं में मुख्यमंत्री लोकसभा चुनावों के दौरान एनडीए उम्मीदवारों को विजयी बनवाने के लिए लोगों को धन्यवाद भी देंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय विकास यात्रा का स्वरू प बनाने में जुट गया है। पहले की विकास यात्राओं में जनता के व्यापक समर्थन से नीतीश कुमार बेहद उत्साहित हैं। पिछली यात्राओं में इन्होंने गांवों में कैम्प लगाकर योजनाओं की समीक्षा बैठकें कीं।शुरू की गई योजनाओं का ब्यौरा लिया। इस दौरान उन्होंने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनीं। वह लीक से हटकर असहाय और कमजोर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानने के लिए चर्चित हुए। इस बीच मुख्यमंत्री को अफसरी-तंत्र की गडबडियां खूब सुनने को मिलीं। उन्होंने कई अफसरों को फटकार लगाई और कुछेक को निलम्बित भी कर दिया।नए दौर की विकास यात्राएं पहले का विस्तार होंगी। इस दफा चुनाव परिणामों पर विकास के प्रभाव से नीतीश कुमार उत्साहित हैं। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों तक वह विकास का सिलसिला बनाए रखते हुए आमजनों पर इसका सकारात्मक प्रभाव कायम रखना चाहते हैं। खासकर दलित और महादलित समाज को लाभान्वित कर एनडीए सरकार अपनी साख बरकरार रखने के मूड में है।

No comments: