Friday, May 29, 2009

भाजपा को एजेंडा बदलना होगा-ब्रजेश मिश्र

राजग सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे ब्रजेश मिश्र का मानना है कि भाजपा को अति हिन्दुत्व के अपने ऎजेंडे को बदलना होगा।मिश्र ने एक हिन्दी पत्रिका के ताजा अंक को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनका मानना है कि इस देश के हिन्दू को अति पसंद नहीं है। पीलीभीत में जो हुआ वह अति थी और भाजपा ने उसका साथ दिया। भाजपा को समझना होगा कि अति का क्या नुकसान है। उनसे पूछा गया था कि क्या आप मानते हैं कि भाजपा ने अपने प्रचार में अति हिन्दुत्व को अपनाया था, उन्होंने कहा-बिल्कुल। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या कांग्रेस या संप्रग को सिर्फ मुसलमानों ने वोट दिया। उन्हें हिन्दुओं के वोट ने जिताया।उनकी जीत की तीसरी वजह यह रही कि लोगों को लगा मनमोहन सिंह की सरकार देश को आगे ले जाना चाहती है, देश को बांटना नहीं चाहती है। मनमोहन सिंह को कमजोर प्रधानमंत्री कहना नकारात्मक प्रचार था। मजबूत नेता निर्णायक सरकार के नारे से उसने यही साबित करने की कोशिश की कि सामने वाला कमजोर है।लोगों को यह पसंद नहीं आया। भाजपा को चुनाव के नतीजों से कुछ सबक लेकर अपनी दिशा तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में दो दलीय व्यवस्था अनिवार्य है।

No comments: