Monday, May 18, 2009

भाजपा के कुल क्षेत्रीय हिसाब में कोई ज्यादा फर्क नहीं

लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद से पिछले दो दिनों से लोगों की नजरों से ओझल हो गए मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को पहली बार मीडिया से रूबरू हुए, वह भी तब जब वह दिल्ली प्रस्थान कर रहे थे। सोमवार सुबह करीब साढे नौ बजे शहर के हवाई अaे पर मीडिया कर्मियों के घेर लिए जाने पर मोदी ने पार्टी की चुनावी हार पर पहली बार मौन तोड कर दावा किया कि भाजपा के कुल क्षेत्रीय हिसाब में कोई ज्यादा फर्क नहीं पडा। वहीं गुजरात के बाहर अपने चुनावी दौरे करने के मुद्दे पर भी मीडिया पर कटाक्ष करने से नहीं चूके। मोदी ने भाजपा को अपेक्षित बहुमत न दिला पाने को लेकर मीडिया कर्मियों की ओर से लगाई गई प्रश्नों की झडी का प्रत्युत्तर देते हुए दावा किया भाजपा के क्षेत्रीय मतों के अपेक्षित हिसाब में ज्यादा फर्क नहीं है। पार्टी दादरा नगर हवेली में जीती। गोवा में स्थिति सुधारी एवं गुजरात में सीटें बढी, बडे दिग्गज धराशायी हुए। यहां भाजपा प्रत्याशी पांच सीटों पर 10 हजार से कम वोटों से हारे। दो सीटों पर दस हजार से कम वोटों से जीत हासिल की। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के सयुंक्त गठबन्धन में भाजपा को तीन सीटों का फर्क पडा है। राजस्थान व दिल्ली में भाजपा के नुकसान के बारे में कहा कि वहां अभी हाल ही में नई सरकारें बनी हैं। लोकसभा चुनाव में भी जनता ने उसी जनादेश को बरकरार रखा। गुजरात से बाहर जाकर अपने चुनावी दौरों के बारे मे मोदी ने कहा कि जब वे अपने गृह राज्य गुजरात तक ही सीमित रहते थे, तब मीडिया वाले सवाल उठाते कि थे वे राज्य की विकास गाथा को अन्य राज्यों तक क्यों नहीं पंहुचाते! अब जबकि गुजरात से बाहर निकला तो यही मीडिया वाले अकेले मोदी की विफलता की तस्वीर उभारने से पीछे नही हैं।

No comments: